Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से पहली बार मिले CM उमर अब्दुल्ला

देहरादून, न्यूज़ आई: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की है. ये मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई और करीब आधे घंटे तक मीटिंग चली. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हमले के बाद उभरती स्थिति पर चर्चा हुई.

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने और इसके प्रभाव पर भी चर्चा की है, जिसका सबसे अधिक असर जम्मू-कश्मीर पर पड़ेगा. इस आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि उनकी राजनीति इतनी ओछी नहीं है कि इस त्रासदी के समय अपनी सरकार से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करें.