चारधाम यात्रा; ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओं का संचालन शुरू, सीएम ने की बैठक
देहरादून, न्यूज़ आई : एटीसी केंद्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पुनः क्लियरेंस के बाद केदारनाथ की हेली सेवा पुनः सुचारू कर दी गई है। बता दें कि भारत-पाक तनाव के बीच एटीसी ने देश के समस्त हवाई यात्रा की समीक्षा कर पुनः क्लियरेंस दी है। जिस कारण से कुछ घंटों तक क्लियरेंस न होने के कारण केदारनाथ यात्रा बंद थी। जोकि अब सुचारू रूप से चलती रहेगी।
वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि हर प्रकार की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है। एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें लोगों को ऐसे माहौल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सब बातों को बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच साइबर हमले की भी बातें हो रही हैं।
