सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की
देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर उनके देहराखास स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
