Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

प्रदेश में कोविड संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश में कोविड संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की है। जिसमें जिलाधिकारी, सीएमओ, राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अस्पतालाें में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, वर्तमान में कोविड संक्रमण की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान तक केंद्र सरकार की ओर से कोविड से किसी तरह के खतरे और जनहानि की कोई आशंका नहीं जताई गई। कोरोना के मामूली लक्षण वाले मरीज उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं। एहतियात के तौर पर सावधानी बरतते की आवश्यकता है। सभी जिलों को अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवाइयों, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत अन्य उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाना
इन्फ्लुएंजा व गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण और कोविड संक्रमित मामलों की निगरानी बढ़ाने के लिए सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। सभी अस्पतालों को ओपीडी व आईपीडी, प्रयोगशालाओं में प्रतिदिन आईएचआईपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। संक्रमित सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिग के लिए भेजा जाएगा। जिससे कोरोना के नए वेरिएंट का पता लग सके। स्वास्थ्य सचिव ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

डॉ. पंकज कुमार सिंह नोडल अधिकारी नामित
सचिव स्वास्थ्य ने कोरोना संक्रमित मामलों में मीडिया समन्वय के लिए सहायक निदेशक डा. पंकज कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया है। जबकि सहायक निदेशक डॉ. सौरभ सिंह को सह प्रभारी नामित किया।