Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने परिवहन निगम की 20 नई एसी यूटीसी मिनी (टेंपो ट्रैवलर) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. इसके लिए राज्य सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दे रही है. साथ ही यात्रियों को सुलभ और आरामदायक यात्रा के लिए भी खास रणनीतियां बनाई जा रही हैं. इसी क्रम में सीएम धामी ने सोमवार को परिवहन निगम की 20 नई एसी यूटीसी मिनी (टेंपो ट्रैवलर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इनमें से 10 टेम्पो ट्रैवलर देहरादून-मसूरी और 10 हल्द्वानी नैनीताल रूट पर संचालित किये जाएंगे.

इन बसों के संचालन से नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून – मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी. सीएम ने कहा कि ये पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी. टेंपो ट्रैवलर को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम धामी ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक सफर भी किया. सीएम ने कहा वातानुकुलित टेम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे. उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए. आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं के जरिए परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने कहा उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में है. परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जायेगा. जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है. सीएम धामी ने कहा ने जल्द ही 100 हाईटेक बसों को खरीद कर परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाएगा. सीएम ने कहा पिछले 3 सालों में परिवहन विभाग घाटे से उभरा है. जिस निगम को घाटे का निगम कहा जाता था वो घाटे से निकलकर मुनाफे का निगम बना है.