Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

भाजपाइयों के साथ निर्दलीय चुनाव जीते प्रत्याशियों ने की सीएम धामी से मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की दौड़ तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के खेमे में कई निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हो गए हैं. बीजेपी के साथ ही निर्दलीय जिला पंचायत का चुनाव जीतकर आए कई प्रत्याशियों की फोटो सीएम कार्यालय में सीएम धामी से मिलते हुए सामने आई है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष बीजेपी का ही बनेगा.

बता दें कि रुद्रप्रयाग की 18 जिला पंचायत सीटों पर 5 बीजेपी तो 3 कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. उम्मीद की जा रही थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य पुरुष होगा, लेकिन यहां इसके उलट सीट महिला हो गई. जिसके बाद पुरूष प्रत्याशियां के अरमान धरे के धरे रह गए. महिला सीट होने के बाद अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर थी.

इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई थी, लेकिन रविवार को अचानक देहरादून से रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही कई निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों की फोटो मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलते हुए सामने आई. जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि एक बार फिर से बीजेपी रुद्रप्रयाग में अपना अध्यक्ष बनाने की स्थिति में है.