Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

उत्तराखंड के दो शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड के चंपावत जिले की महिला टीचर मंजूबाला को दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से नवाजा गया. NSTI देहरादून के ट्रेनिंग ऑफिसर मनीष ममगाईं को शिक्षा व कौशल विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड के दोनों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया. नई दिल्ली में हुये विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशभर से आये शिक्षकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों की जमकर सराहना की.

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार यही है कि उनके विद्यार्थी आजीवन उन्हें याद रखें तथा परिवार, समाज और देश के लिए सराहनीय योगदान दें.  बता दें दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाली मंजूबाला चंपावत जिले की हैं. वे च्यूरानी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं.