Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने सीएम धामी से नई दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई : आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार श्री राम बहादुर राय ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि  IGNCA के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।