Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

कुलभूषण राणा के नेतृत्व में सभी शिव सैनिको ने बालासाहेब ठाकरे को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देहरादून, न्यूज़ आई : हिंदू हृदय सम्राट ब्रह्मलीन बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर कार्यवाहक राज्य प्रमुख उत्तराखंड कुलभूषण राणा के नेतृत्व में सभी शिव सैनिको ने पुष्प अर्पित कर बालासाहेब ठाकरे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यवाहक प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा जी ने बताया कि बालासाहेब ठाकरे भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होंने शिवसेना के नाम से 1966 में एक प्रखर हिन्दूवादी दल का गठन किया था ठाकरे साहब की छवि हमेशा कट्टर हिंदू राष्ट्रवादी नेता की रही है उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन हमेशा किंग मेकर की भूमिका में रहे 17 नवंबर 2012 को बालासाहेब ठाकरे की मृत्यु हृदयघात के कारण मुंबई में हुई थी बालासाहेब ठाकरे आज भी सभी शिवसैनिकों के हृदय में वास करते हैं
इस अवसर प्रदेश सचिव कृष्ण गुप्ता कमल शर्मा सौरभ नेगी कुलदीप राणा अर्जुन कुमार अभिषेक रावत निखिल सचिन सुशील कुमार मनीष अनूप पासवान आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे