Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

गीता पुष्कर धामी ने दो दिवसीय माल्टा महोत्सव का किया शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून स्थित आईटीबीपी स्टेडियम, सीमा द्वार में गीता पुष्कर धामी ने दो दिवसीय माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों से आए माल्टा उत्पादक किसान भाइयों-बहनों से आत्मीय संवाद हुआ और उनकी मेहनत से तैयार माल्टा तथा उससे बने विविध मूल्यवर्धित उत्पादों का अवलोकन किया। किसानों के चेहरों पर उनकी मेहनत का प्रतिफल पाकर उभरी संतुष्टि और आत्मविश्वास को देखना अत्यंत भावुक करने वाला क्षण रहा। यह अनुभूति मन में गहरा संतोष भरने के साथ-साथ निरंतर सकारात्मक प्रयासों की प्रेरणा से भर देने वाला अनुभव रहा।
गीता पुष्कर धामी ने कहा की आज बड़ी संख्या में इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के किसान और नागरिक पहुंचे। माल्टा व इससे बने उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिला और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। यह आयोजन केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आत्मनिर्भरता और उन्हें संबल देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
गीता पुष्कर धामी ने कहा की माल्टा जैसे स्थानीय उत्पादों को मंच देकर हम न केवल किसानों का संबल बढ़ा रहे हैं, बल्कि वोकल फॉर लोकल की भावना को भी व्यवहार में उतार रहे हैं। महोत्सव कल भी जारी रहेगा। सभी से आग्रह है कि अवश्य पधारें, स्थानीय किसानों का उत्साहवर्धन करें और इस सकारात्मक पहल का हिस्सा बनें।