Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, गीता भवन ‘कल्याण’ कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 21 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं. सबसे पहले अमित शाह तीन बजे गीता भवन ऋषिकेश में आयोजित कल्याण शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए. इस मौके पर भी गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस पर निशाना साधने से भी नहीं चूके.

अमित शाह ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के शासनकाल में जब नीतियां पाश्चात्य विचारों से प्रभावित होकर गढ़ी जा रही थी, तभी गीता प्रेस ने कल्याण पत्रिका का जरिए हिंदू धर्म, दर्शन, आचार-विचार और कला संस्कृति को जनता के सामने रखा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज पात्रिका के शाताब्दी वर्ष पर इन नीतियों पर यू-टर्न लगाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से चल रहा है. साढ़े पांच सौ साल बाद रामलला को अपमानजनक स्थिति से बाहर निकालकर भव्य राम मंदिर बनाया गया. गीता भवन के कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सड़क मार्ग से हरिद्वार के शांतिकुंज के लिए रवाना होंगे. उनके इस कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने कई जगह ट्रैफिक प्लान लागू किया है. असुविधा से बचने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान के अनुसार लोगों को आवाजाही करने की अपील की है.

देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि करीब 4:30 और 5:00 के आसपास बैराज पुल ऋषिकेश एम्स आईडीपीएल कनाल गेट से होते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फ्लीट हरिद्वार की ओर रवाना होगी. इस दौरान 15 मिनट पहले ट्रैफिक को रोककर डायवर्ट किया जाएगा. उन्होंने इस रूट पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है. कहना है कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है. फ्लीट निकालने के बाद इस रूट को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा.