Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून, न्यूज़ आई : अल्मोड़ा जिले के रहने वाले उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल ने बुधवार की सुबह खत्याड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. दीवान कनवाल का अंतिम संस्कार बेतालेश्वर घाट पर होगा. दीवान कनवाल के निधन के बाद लोक कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है. वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीवान कनवाल का निधन उत्तराखंड की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.

वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया ह.। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. अल्मोड़ा के पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भी लोकगायक दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि दी है.