Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

नारी शक्ती के सम्मान में शिवसेना मैदान में

देहरादून, न्यूज़ आई : शिवसेना उत्तराखंड ने क्या विरोध प्रदर्शन महिला आरक्षण बिल पास न होने पर आज दिनांक 18 अप्रैल दिन शनिवार 3:30 बजे बुद्ध चौक पर पर एक विरोध प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा जी ने किया और जिसका संचालन देहरादून जिला प्रमुख रवि गोरौल जी ने किया शिवसेना द्वारा महिला सशक्तिकरण और उनके राजनीतिक अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रस्तुत महिला आरक्षण विधेयक का संसद में पारित न हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विधेयक देश की महिलाओं को समान भागीदारी देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा इसका विरोध किया जाना न केवल निराशाजनक है, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है।
शिवसेना मानती है कि महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए और इसके लिए महिला आरक्षण अत्यंत आवश्यक है। विपक्ष द्वारा इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीति करना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है।
हम सभी विपक्षी दलों से आग्रह करते हैं कि वे संकीर्ण राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर महिलाओं के हित में इस विधेयक का समर्थन करें।
शिवसेना आगे भी महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव अखिल शर्मा स्वामी जी प्रदेश उप प्रमुख सौरभ नेगी जी प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज रावत प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत कुलदीप राणा अवनीश कुमार रुद्र प्रताप नितिन मोहन राहुल राजू अनिकेत रोहित राणा आदि संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे