Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून, न्यूज़ आई : जय बाबा केदार की जयकारों के साथ आज केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ भी हो गया है। सीएम धामी ने जहां केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के दौरान पूजा-अर्चना की, वहीं पीएम मोदी शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपनाने की अपील की। बाबा केदार से सभी पर कृपा बनाए रखने और यात्रा को मंगलमय बनाने की प्रार्थना के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि चारधाम यात्रा भारत की आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुल चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। अपने संदेश में पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपनाने की अपील की। इनमें स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सहयोग की भावना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और यात्रा के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने यात्रियों से डिजिटल उपवास रखने और उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को महसूस करने की भी सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा भारत की सांस्कृतिक चेतना का बड़ा उत्सव है और यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करती है। पीएम मोदी ने कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।