Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

देहरादून में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी को लेकर चलाया जा रहा बड़ा अभियान

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।अब तक बड़ी संख्या में लोग राशन की दुकानों पर पहुंचकर अपनी केवाईसी पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी भी कई परिवार ऐसे हैं जिनकी प्रक्रिया बाकी है। खासतौर पर बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग और ऐसे लोग जो किसी कारणवश घर से बाहर नहीं जा सकते, उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसके जरिए लोग घर बैठे ही अपने पूरे परिवार की ई-केवाईसी आसानी से कर सकते हैं।अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अब तक किसी वजह से राशन की दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे थे।