Breaking News
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन
  • मुख्यमंत्री ने किया थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की भूतपूर्व सैनिकों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु ₹ 36.84 लाख की वित्तीय स्वीकृति

कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगेः मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया. साथ ही उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया. वहीं, सीएम धामी ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए करने की घोषणा की. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है. 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारत के सैनिकों ने अद्वितीय वीरता, अटूट मनोबल और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देकर दुश्मन को परास्त किया. दुनिया के समक्ष भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय कराया.

सीएम धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड के 75 वीर सपूत भी शामिल थे. उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की सुरक्षा नीति ज्यादा सशक्त, निर्णायक और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हुई है. आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक आधारभूत संरचना का तेज विकास और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयास नए भारत की शक्ति के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और सैनिक कल्याण से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णयों से देश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दी है. इसके साथ ही सभी वीरता पुरस्कार विजेताओं को दी जाने वाली एकमुश्त एवं वार्षिक सहायता राशि में भी इजाफा किया गया है.

Leave a Reply