Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सीएम धामी ने हरिद्वार में शिवभक्तों का हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा और पैर धोकर किया स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई: हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां शिवभक्त कांवड़ियों का विशेष स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया। पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल देखने को मिला। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा और रफ्तार पकड़ेगी। इधर, कांवड़ मेले के सबसे बड़े पड़ावों में शामिल बैरागी कैंप भी अब डाक कांवड़ यात्रियों की आमद के लिए पूरी तरह तैयार है। पंचक समाप्त होने के बाद डाक कांवड़ियों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचने शुरू होंगे। इसके चलते अगले पांच दिनों तक बैरागी कैंप श्रद्धालुओं, वाहनों और अस्थायी बाजारों की चहल-पहल से गुलजार रहेगा। प्रशासन ने पार्किंग स्थलों को तैयार कर लिया है, जबकि पुलिस ने बैरिकेडिंग और निकासी मार्गों की व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। कांवड़ मेले के शुरुआती दिनों में अपेक्षाकृत शांत रहा कनखल का बैरागी कैंप अब डाक कांवड़ यात्रियों की आमद के साथ पूरी तरह आबाद होने की तैयारी में है। चार अगस्त को पंचक समाप्त होते ही डाक कांवड़ यात्रियों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने बैरागी कैंप की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में पूरा क्षेत्र वाहनों, शिवभक्तों और अस्थायी बाजारों की चहल-पहल से गुलजार नजर आएगा। बैरागी कैंप हर साल डाक कांवड़ यात्रियों के लिए सबसे अहम पड़ावों में शामिल रहता है। जलाभिषेक से करीब पांच दिन पहले यहां हजारों डाक कांवड़िए अपने वाहनों के साथ पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थलों को तैयार कर लिया गया है। पुलिस ने पार्किंग और निकासी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की कवायद शुरू कर दी है।