Breaking News
  • मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर नारियों, वीर माता एवं वीरता पदक विजेता को किया सम्मानित
  • नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: मुख्यमंत्री
  • सीमांत क्षेत्रों को अंतिम छोर नहीं, देश के प्रथम गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, शिकायत पर होगी त्वरित कार्रवाई

’विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण: मुख्यमंत्री’

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विदेशों में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण देने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की मांग और उत्तराखंड के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन देशों में कुशल मानव संसाधन की अधिक आवश्यकता है और रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं, उनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखा जाए। उन्होंने कहा कि विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और वहां की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को कौशल के साथ आवश्यक भाषा का प्रशिक्षण भी दिया जाए, ताकि वे वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में होम स्टे के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं। विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों को राज्य के होम स्टे मॉडल से परिचित कराने के लिए उन्हें होम स्टे का भ्रमण कराया जा सकता है। उन्होंने फार्मा, उद्योग, आयुर्वेद और वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखंड की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए भी प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply