Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

सीएम धामी ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर की प्रेसवार्ता

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा. सेवा संकल्प अभियान के जरिए सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा. राज्य में अभियान के तहत 11 प्रमुख कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से नागरिकों के जीवन में आए वास्तविक बदलाव और लाभार्थियों की कहानियों को भी प्रमुखता से सामने लाया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया है. विकसित भारत तभी जल्दी बनेगा जब देश का हर एक नागरिक उसको अपना संकल्प बनाकर अपना योगदान देगा. नरेंद्र मोदी की गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर वर्तमान में पीएम बनने तक के 25 साल के सफर में कई ऐतिहासिक काम हुए है. इस दौरान देश में तमाम उपलब्धियां हासिल की, उसका साक्षी पूरा देश बना है. इन उपलब्धियों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रम में विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, लाभार्थी, सामाजिक संगठन के लोग और सभी जनप्रतिनिधि जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया है, उनको भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

Leave a Reply