Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

राज्यपाल की मौजूदगी में दून विश्वविद्यालय और मेक्सिको के प्रतिष्ठित सेंटर के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की मौजूदगी में लोक भवन में भारत और मेक्सिको के विश्वविद्यालयों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को एक-दूसरे के ज्ञान, अनुभव और नवाचार से सीखने का अवसर देने के उद्देश्य से दून विश्वविद्यालय और मेक्सिको के प्रतिष्ठित सेंटर फॉर रिसर्च एंड एडवांस्ड स्टडीज (CINVESTAV) के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए।
मेरा विश्वास है कि उत्तराखण्ड की युवा प्रतिभा में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। ऐसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग हमारे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को दुनिया के श्रेष्ठ संस्थानों से जुड़ने, नए विचारों पर काम करने और शोध को नवाचार एवं पेटेंट से आगे व्यावहारिक उपयोग तक ले जाने के अवसर प्रदान करते हैं। दून विश्वविद्यालय को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई। आशा है कि यह साझेदारी भारत और मेक्सिको के बीच ज्ञान के साथ ही हमारी समृद्ध सभ्यताओं, संस्कृति और मानवीय संबंधों का भी एक सुंदर सेतु बनेगी।

Leave a Reply