Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

सालो बाद मंच पर अपने गुरुजनों को देख भावुक हुए सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपने पूर्व शिक्षकों से मुलाकात का एक भावुक दृश्य सामने आया। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात अपने दो पुराने शिक्षकों से हुई। वर्षों बाद गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। गुरु-शिष्य के इस मिलन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के लिए अपने विद्यार्थी जीवन की यादों को फिर से ताजा करने का अवसर बनी। कभी जिन शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय में शिक्षा दी और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, उन्हीं गुरुजनों से वर्षों बाद मिलकर मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री की प्राथमिक कक्षा के शिक्षक जोहरा अब्बास और कक्षा 12वीं के शिक्षक सुदर्शन वर्मा से मुलाकात हुई। दोनों शिक्षकों ने अपने पुराने विद्यार्थी को पहचानते ही स्नेह और प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के विद्यार्थी जीवन से जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पुष्कर सिंह धामी पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। वे स्कूल के कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते थे। शिक्षकों के अनुसार, उनकी पहचान एक होनहार, सक्रिय और बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थी के रूप में थी।

Leave a Reply