खेल महाकुंभ-2026 के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन
देहरादून, न्यूज़ आई : खेल महाकुंभ-2026 के तहत 1 नवंबर को मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हुआ. समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या भी शामिल हुईं. खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिताओं में 3.17 लाख खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जबकि पिछले साल यह संख्या 2.19 लाख थी. कुल 3.33 लाख खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था. 32 खेल विधाओं में न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. विजेता खिलाड़ियों को कुल 11.50 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी. खेल युवाओं के लिए रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर भी खोले जा रहे हैं.
उत्तराखंड में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. खेल महाकुंभ-2026 में पिछले साल की तुलना में करीब एक लाख से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. इस साल प्रतियोगिताओं में कुल 3.17 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी दर्ज की गई, जबकि साल 2025 में यह संख्या 2.19 लाख थी. खास बात यह है कि इस बार 3.33 लाख खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था. खेल महाकुंभ के तहत आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का रविवार को देहरादून में समापन हो गया. समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या मौजूद रहे. समापन समारोह में खिलाड़ियों ने मलखंब और योग की प्रस्तुतियां दीं.
