Breaking News
  • 2027 का कुंभ सभी के सहयोग से दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा मुख्य सचिव
  • शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव ने कहा कि सप्ताहांत में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए
  • मुख्य सचिव ने देहरादून शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव

पीएम मोदी ने विकसित भारत @2047 से जुड़े आइडियाज पोर्टल किया लॉंच

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन देहरादून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित विकसित भारत@2047ः वाईस ऑफ यूथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत @2047 से जुड़े आइडियाज पोर्टल का लॉंच किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद 4 विषयों पर पैनल परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न कुलपतियों द्वारा अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये गये। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा देश को विकसित बनाने के भाव का बीजारोपण हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने अपने क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए विकसित भारत संकल्प के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए संकल्प लें।