Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

कांग्रेस में बागियों को मनाने के प्रयास जारी

देहरादून, न्यूज़ आई। कांग्रेस ने बगावत कर चुनाव लड़ रहे बागियों को मनाने के प्रयास बंद नहीं किए हैं। अभी बागियों के लिए कांग्रेस में लौटने का एक मौका है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने साफ किया कि अभी भी सभी को मनाने के प्रयास चल रहे हैं। निष्कासन सिर्फ पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि सभी बागियों से अभी भी बात चल रही है। उन्हें साथ लाने के प्रयास चल रहे हैं। कहा कि पार्टी बेहद मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।
इस चुनाव में कांग्रेस 50 के करीब सीटें जीत रही है। राज्य में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार दी जाएगी। राज्य की जनता भी कांग्रेस के साथ खड़ी है। ये चुनाव जनता कांग्रेस के लिए लड़ रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिला, युवा, कर्मचारी, किसानों से जुड़े विषयों को शामिल किया है। महिलाओं पर विशेष केंद्रित किया गया है। कहा कि भाजपा के पास इस चुनाव में बताने के लिए कुछ नहीं है। पांच सालों में कुछ काम ही नहीं किया, जिसे चुनाव में जनता के सामने रखा जा सके। जनता भाजपा से सवाल पूछ रही है कि आखिर उसने तीन मुख्यमंत्री क्यों बदले। भाजपा के ये तमाम सीएम फेल रहे हैं। भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट फाइनल हो गई है। सभी प्रत्याशियों से उनकी डिमांड ली जा रही है।