Breaking News
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण की जानकारी दी
  • बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र
  • जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात जब हरिद्वार पहुंची तो संतों का हुआ भव्य स्वागत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का मां शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.

पांच फरवरी को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे हरिद्वार

देहरादून, न्यूज़ आई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रचार के लिए पांच फरवरी को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वह किच्छा के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद करने के साथ ही राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से भी जुड़ेंगे। वह गंगा आरती में भी भाग लेंगे।
कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव देखा जाएगा। इसमें लोग उनसे सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। मुख्य कार्यक्रम हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन शाम को राहुल गांधी गंगा आरती में भी भाग लेंगे। जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन से रोड शो के लिए भी अनुमति मांगी गई है। यदि अनुमति मिल जाती है तो वर्चुअल सभा के बाद एक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा। इधर, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार उत्तराखंड के मुद्दों के साथ उनके समाधान की बात करते रहे हैं। उनका यह दौरा भी निश्चित तौर पर मुद्दों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम होगा। इससे पहले बीते वर्ष 16 दिसंबर को राहुल देहरादून आए थे, जहां उन्होंने परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था।