Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही मास्टर प्लान के फेस दो के तहत 21 प्रोजेक्टस की प्रगति की समीक्षा भी की।

बता दें कि आगामी 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है। जिसके चलते यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा केदारनाथ तक पहुंच के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम किया जा रहा है। केदारनाथ में अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन यात्रा शुरू होने से पहले रास्ता दुरुस्त कराने में जुटा है।