Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव को समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में वनाग्नि की दृष्टि से समय बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए तत्काल समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही विभागीय अधिकारी बेहतर तालमेल से कार्य करें ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। सभी संबंधित विभागों की बैठक कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।इस कार्य में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए।