Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

जी-20 इंपैक्ट समिट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

रुड़की/देहरादून, न्यूज़ आई : आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकती है। यह पीएम मोदी की नीतियों के कारण है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि आने वाले समय में उनके सामने बहुत सारे अवसर और चुनौतियां हैं। छात्रों को दोनों का लाभ उठाकर कठिन परिश्रम के जरिए दुनिया का नेतृत्व करना है। सीएम धामी ने यहां छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी छात्र जो कुछ भी कर रहे हैं उसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। भगवान उन्हें बड़ा कार्य करने और आगे बढ़ने के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करें।