Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

26 फरवरी से देहरादून में शुरू होगा बजट सत्र

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून में होगा। कितने दिनों का सत्र होगा, अभी तय नहीं हुआ है। धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से प्रश्नों के जवाब तैयार कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है।

पक्ष-विपक्ष के 40 विधायकों ने सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के बजाय देहरादून में कराने की मांग रखी थी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा।

प्रदेश सरकार आम बजट कब पेश करेगी, यह कार्यमंत्रणा में तय किया जाएगा। वहीं, सत्र के लिए विधायकों से प्रश्न आने शुरू हो गए हैं। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया, 26 फरवरी से बजट सत्र आहूत होगा।

राजभवन से भी शीघ्र ही सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। कहा, सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हैं। शीघ्र ही सत्र के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप से दिया जाएगा।