Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने डा. मुरली मनोहर जोशी से की भेंट

दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी जी को पौधा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास के परिदृश्य में विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुईद्य वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड विधान सभा की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं ऋतु खंडूडी को दीद्य इस दौरान दोनों के ही बीच विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी वार्ता हुईद्य इस अवसर पर मुरली मनोहर जोशी ने ऋतु खंडूड़ी से उनके पिता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना।