Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर लगाये गंभीर आरोप

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद गहराता जा रहा है. रेखा आर्या की ओर से गंभीर आरोप लगाए जाने और ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर अब गिरधारी लाल साहू ने अपना पक्ष रखा है. साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर पलटवार भी किया है. गिरधारी लाल साहू ने कहा संबंधित ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है. उन्होंने खुद पर लग रहे आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले की जांच कराने की अपील की है. साथ ही रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच की मांग भी की है.

गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में कहा कि जिस ऑडियो को सामने लाया गया है वह कथित तौर पर AI की मदद से तैयार किया गया है. इसके जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने रेखा आर्या से अपने आरोप वापस लेने और अपने बयान पर पुनर्विचार करने की अपील की है. साहू ने कहा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं. उन्हें इस मामले में अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए.

Leave a Reply