Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले पहले सीएम बने धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड राज्य बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जो यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। इससे पूर्व अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह यमुनोत्री धाम आए थे। मुख्यमंत्री के पहली बार धाम पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि अब उनके आने से स्थितियों में सुधार आएगा।

यमुनोत्री धाम की विषम भौगोलिक परिस्थिति और कई बार सुरक्षा कारणों की वजह से अब तक कोई भी मुख्यमंत्री धाम नहीं पहुंच पाए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जो मां यमुना मंदिर के कपाट खुलने के समय पर धाम पहुंचे हैं। सीएम के पहली बार धाम में पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की। सीएम का हेलिकॉप्टर यमुनोत्री में गरूड़गंगा के समीप बने हेलिपैड पर उतरा। उसके बाद वे वहां से 500 मीटर पैदल मंदिर तक पहुंचे। पूर्व विधायक केदार सिंह रावत का कहना है कि सीएम धाम की स्थितियों को स्वयं देख के गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यमुनोत्री धाम की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। इससे धाम का चहुंमुखी विकास की उम्मीद है।

पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने बताया कि इससे पहले अविभाजित उत्तर प्रदेश 1987 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह तब हनुमान चट्टी से यमुनोत्री धाम विषम परिस्थितियों में 13 किमी पैदल मार्ग से पहुंचे थे। वह उस समय चकबंदी के प्रेरणास्रोत और भाजपा के जनपद में संस्थापक सदस्य स्व. राजेंद्र रावत ने पांच माह से चल रहे आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को समाप्त करवाने पहुंचे थे।