Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

सभी सरकारी विभागों में आज से बायोमीटि्रक हाजिरी अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य के सभी सरकारी विभागों में आज बृहस्पतिवार से बायोमीटि्रक हाजिरी अनिवार्य होगी। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने बुधवार को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिम्मेदार अफसरों को अनिवार्य क्षेत्रीय भ्रमण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक मई से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य बायोमीटि्रक हाजिरी सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों, योजनाओं, कार्यों की सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और दरों के आधार पर उसकी अनुमानित लागत का विवरण देते हुए नियोजन विभाग को और उसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी विभागों को अपनी विभागीय परिसपंत्तियों की सूची गवर्नमेंट एसेट्स इन्वेंट्री पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।