Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

उत्तराखंड में सरकारी और गैर-सरकारी बाल देखभाल संस्थानों का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी एवं गैर सरकारी बाल देखरेख संस्थाओं की थर्ड पार्टी ऑडिट करने का निर्णय लिया गया है. दरअसल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 26 मई को महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति से संबंधित राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए तमाम जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

वर्तमान समय में प्रदेश में टेक होम राशन का वितरण पूरी तरह से फेस रिकग्निशन सिस्टम के जरिए नहीं हो पा रहा है. जिसके चलते राशन वितरण में पहले भी तमाम तरह की धांधली के मामले सामने आ चुके हैं. जिसको देखते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेक होम राशन का शत प्रतिशत वितरण फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के तहत ही किया जाए. इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द की जाए. सीएस ने जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समितियों की बैठक निर्धारित समय पर नियमित रूप से की जाने के निर्देश दिए, ताकि संबंधित विभागों से लगातार समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निस्तारण किया जा सके.

बैठक के दौरान यह मामला भी सामने आया कि प्रदेश में तमाम आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जहां पर विद्युत या फिर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. जिस कारण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है और वह पहले भी कई बार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने की मांग कर चुकी है. इस पूरे मामले पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था की जाए. इसके साथ ही जिन भी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल की उपलब्धता नहीं है, संबंधित विभागों को ऐसे केंद्रों की सूची उपलब्ध कराई जाए. जरूरत पड़ने पर इसके लिए बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा.