Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सरकार ने तीन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर किया प्रमोट

देहरादून, न्यूज़ आई : सरकार ने तीन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोट कर दिया है। वहीं, पीसीएस हिमांशु कफल्टिया का तबादला रोक दिया गया है। वह अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव बने रहेंगे। झरना कमठान सहित कई अपर सचिवों के तबादला आदेश में बदलाव किए गए। आदेश के मुताबिक, 21 अप्रैल को राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से हुई डीपीसी के तहत तहसीलदार सोहन सिंह, प्रियंका रानी और ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनकी पदोन्नति हाईकोर्ट में दायर प्रियंका रानी बनाम उत्तराखंड राज्य के निर्णय के अधीन होगी।

17 मार्च का तबादला आदेश निरस्त
अपर सचिव श्रीश कुमार की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए सरकार ने सचिव सेवा का अधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी है। अपर सचिव झरना कमठान से वित्त हटाते हुए उन्हें अपर सचिव ग्राम्य विकास और परियोजना निदेशक यूजीवीएस-रीप बनाया गया है।