Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा मार गरीब को झेलनी पड़ी: राहुल गांधी

देहरादून, न्यूज़ आई । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौर में सरकार की नीतियों के कारण गरीब और अमीर के बीच का फासला बढा है और इस दौरान जो भी कदम उठाये गये, उसका फायदा सरकार के चंद चहेते पूंजीपतियों को ही मिला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा मार गरीब को झेलनी पड़ी है और इस अवधि में उसकी आय 53 फीसदी घटी है, जबकि पैसे वालों की आय कई गुना बढ़ी है। गांधी ने ट्वीट किया, “कोविड महामारी पूरे देश ने झेली लेकिन ग़रीब वर्ग व मध्यम वर्ग मोदी सरकार की ‘आर्थिक महामारी’ के भी शिकार हैं। अमीर-ग़रीब के बीच बढ़ती ये खाई खोदने का श्रेय केंद्र सरकार को जाता है।” इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपे आंकड़े देते हुए कहा कि अत्यधिक गरीब, मध्यम वर्ग तथा अपर मध्यम वर्ग की आमदनी 20 फीसदी घटी है जबकि सबसे ज्यादा अमीर लोगों की आय 20 फीसदी बढ़ी है।