Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

सीएम से केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में पर्यटन की विभिन्न गतिविधियों एवं राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गईं।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, विधायक श्री केदार सिंह रावत, भाजपा के महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट, श्री पुनीत मित्तल उपस्थित थे।