Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां तेज!

देहरादून, न्यूज़ आई: भाजपा की चुनाव तैयारियां अब और तेज होने वाली हैं। आज बुधवार को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसमें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे, उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां कई स्तर पर चल रही हैं लेकिन बुधवार को दिल्ली में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में इसे और मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में कोर कमेटी आगे की रणनीति तैयार करने जा रही है। इसके बाद भाजपा की संगठनात्मक बैठक होगी। विस्तारक योजना पर भी काम होगा। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना, बूथ स्तर के संगठनों को सक्रिय करना और चुनावी रणनीतियों को सीधे लागू करना है। भाजपा ने जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन कराने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। पांच लोकसभा के सांसद अपनी लोकसभा क्षेत्र के विधायकों के संग बैठक करेंगे। वहीं, युवाओं के लिए पहले से भाजपा के युवा संवाद प्रदेशभर में चल रहे हैं। भाजपा सभी 70 विधानसभाओं में युवा संवाद का आयोजन कर रही है।

Leave a Reply