Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

सीएम धामी के नेतृत्व में ही होगा 2027 का विधानसभा चुनाव: महेंद्र भट्ट

देहरादून, न्यूज़ आई : अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि धामी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इसके बाद जीत की हैट्रिक लगाएगी।मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष भट्ट ने सोशल मीडिया में चल रहीं अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उनके नेतृत्व में ही पार्टी 2027 के विस चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाएगी। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री को रिक्त पांच पदों को लेकर पार्टी की तरफ से अवगत कराया गया है। जिस पर स्वयं मुख्यमंत्री ने उचित निर्णय का भरोसा दिलाया है। शीघ्र केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कैबिनेट का विस्तार होगा।