Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देहरादून में होगा भव्य समारोह आयोजित

देहरादून, न्यूज़ आई : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देहरादून में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में हाल ही में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को नकद इनाम राशि भी दी जाएगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों को कुल मिलाकर लगभग 22 करोड़ रुपये की धनराशि इस दिन वितरित की जाएगी।  शुक्रवार को उन्होंने बैठक कर समारोह की तैयारी की समीक्षा की। बताया कि परेड ग्राउंड में 29 अगस्त को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमे पांडवाज बैंड की प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा योगासन और मलखंब जैसी खेल विधाओं का प्रदर्शन भी समारोह में किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि समारोह में 38 वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को उनकी नकद इनाम धनराशि के 11.69 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले कुल 432 खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 27 खिलाड़ियों को भी नकद इनाम धनराशि वितरित की जाएगी।

समारोह में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष तक के 3900 चयनित खिलाड़ियों को 1 करोड़ 75 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के 14 से 23 वर्ष तक के 2199 चयनित खिलाड़ियों को 3 करोड़ 97 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि डीबीटी की जाएगी। इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को तीन महीने मई, जून और जुलाई की राशि एक साथ दी जा रही है।