Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उठाये वैक्सीन पर सवाल

देहरादून/काशीपुर, न्यूज़ आई। कोराना वैक्सीन को लेकर अब देश में राजनीति भी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने काशीपुर दौरे के दौरान कोरोना वैक्सीन के थर्ड ट्रायल को लेकर सवाल उठाए हैं ओर यूपी के पूर्व सीएम के द्वारा वैक्सीन को लेकर उठाये गए सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सवाल नहीं उठेंगे तब क्या पाकिस्तान में उठेंगे।
विदित हो कि देश भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। स्वास्थ्य महकमे ने वेक्सिनेशन करने के लिए अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है जिसको लेकर उत्तराखंड में भी दूसरे चरण का ड्राई रन विगत दिवस किया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत कुमाऊँ दौरे पर थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने काशीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर पहले वैज्ञानिकों को बधाई दी और फिर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा थर्ड ट्रायल करना चाहिए था। थर्ड ट्रायल न करने की वजह से लोगो में भय का माहौल है। उन्होंने कहा है कि जो लोग इस पर सवाल खड़े कर रहें हैं तो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। पूर्व सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल नहीं उठेंगे तो क्या पाकिस्तान में ये सवाल उठेंगे। विदित हो कि पिछले दिनों वैक्सीन को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे और वैक्सीन न लगाने की बात की थी। अब राज्य के पूर्व सीएम ने वैक्सीन के थर्ड ट्रायल को लेकर सवाल उठाए हैं।