Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

चम्पावत भ्रमण के दौरान जनपद के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठजनों के साथ सहभोज किया

चम्पावत/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत भ्रमण के दौरान जनपद के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठजनों के साथ सहभोज किया। सभी लोगों ने घर से लाए टिफिन को आपस में साझा कर विभिन्न प्रकार के भोजन का आनंद लिया। सहभोज भारतीय संस्कृति में पारंपरिक रूप से महत्वपूर्ण है, घर से टिफिन लाकर और साथ बैठकर भोजन करने से पारस्परिक सद्भाव, आपसी समन्वय व सहयोग की भावना जागृत होती है। सहभोज के पश्चात् पदाधिकारियों से संगठन एवं क्षेत्र के विकास सम्बन्धी विषयों पर चर्चा भी की।