Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

इस बार का बजट सत्र गैरसैंण में किया जायेगा आयोजित: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जायेगा। इस महत्वपूर्ण सत्र में राज्य के विकास का भावी रोडमैप तैयार किया जायेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं युवाओं, महिलाओं से ने पुनः अपील की है कि ‘‘आपका बजट आपके सुझाव’’ के तहत अपने अमूल्य सुझाव जरूर दें। अभी भी जो सुझाव प्राप्त होंगे। उन महत्वपूर्ण सुझावों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जायेगा। इसके लिए जितने महत्वपूर्ण सुझाव आयेंगे, उन सुझावों को ध्यान में रखकर बजट बनाया जायेगा।
बजट 2021-22 के लिए 20 जनवरी 2021 तक जनता से सुझाव मांगे गये हैं। कोई भी व्यक्ति राजकोषीय नियोजन एवं संसाधन निदेशालय की वेबासाइट http://budget-uk-gov-in/feedback एवं मोबाईल एप Uttarakhand Budget गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना सुझाव दे सकते हैं।