Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

प्रधानमंत्री हम सभी के अभिभावकः सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास पर टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हम सभी के अभिभावक हैं। उनकी मन की बात हम सभी के दिलों को छूती है। 26 जनवरी जैसे पवित्र दिन लालकिले में हुई घटना से सभी देशवासी स्तब्ध हैं। हमें अब नयी आशा और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आगे ले जाना है। हमने कोविड-19 के खिलाफ लम्बी लङाई लङी है। यह प्रधानमंत्री का कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व है जिसके कारण आज पूरी दुनिया भारत से प्रेरणा ले रही है। वैक्सीनैशन का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान किया है। हमने कल ही कैबिनेट में इस पर निर्णय भी लिया है। वोकल फाॅर लोकल हमारा इस वर्ष का संकल्प है।