Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पीएम मोदी ने आपदा को लेकर उत्तराखंड के सभी सांसदों के साथ की बातचीत

दिल्ली /देहरादून, न्यूज़ आई: चमोली त्रासदी के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. अब तक 26 लोगों के शव मिले हैं. श्रीनगर गढ़वाल में एक और शव मिलने की सूचना मिली है. वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया. वहीं, आपदा पीड़ित घायलों में अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा को लेकर उत्तराखंड के सभी सांसदों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आपदा के बाद राहत बचाव कार्यों और भविष्य के लिए क्या किया जाए इसे लेकर चर्चा की