Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उत्तराखंड त्रासदी: केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान श्रमिकों के परिजनों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये

देहरादून. उत्तराखंड के चमोली जिले में त्रासदी के बाद लापता लोगों को खोजने की कोशिशें लगातार जारी हैं. इस हादसे के बाद लगभग 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों में यहां चल रहे कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे श्रमिक भी शामिल हैं. इसके अलावा आसपास के गावों के कुछ स्थानीय लोग भी लापता हुए हैं. वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 29 शवों को बरामद किया जा चुका है. मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
उधर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने त्रासदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. आरके सिंह ने कहा कि एनटीपीसी की परियोजना में काम कर रहे 93 श्रमिक लापता हैं. हमें लगता है कि वे लोग बचे नहीं हैं. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 49 लोग अभी भी सुरंग में फंसे हुए हैं. मारे गए श्रमिकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये देने को कहा गया है.