Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 18 एवं 19 फरवरी को रहेंगे नैनीताल भ्रमण पर

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिनांक 18 एवं 19 फरवरी, 2021 को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दिनांक 18 फरवरी को देहरादून से सांय 04 बजे प्रस्थान कर एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी, नैनीताल सांय 05 बजे पहुचेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र एफटीआई सभागार में सांय 05ः05 कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे तथा सांय 06 बजे एफटीआई शताब्दी भवन कान्फ्रेंस हॉल में जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम काठगोदाम में करेंगे। मुख्यमंत्री दिनांक 19 फरवरी को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र प्रातः 11ः30 बजे मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति आवास, विज्ञान भवन, अतिथि गृह, बहुउद्देशीय भवन तथा कर्मचारी आवास का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 12ः35 बजे प्रेस वार्ता करने के पश्चात् अपराह्न 01ः15 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।