Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

गृहमंत्री अमित शाह ने 1475 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

देहरादून, न्यूज़ आई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए और परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में पहुंचे। मंच पर उनके पहुंचने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गंगाजल भेंट किया। इस दौरान अमित शाह ने कुल 1475 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा समेत कई नेता मौजूद रहे। संगठन की ओर से सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल और दीप्ति रावत भारद्वाज भी कार्यक्रम में पहुंचे।

Leave a Reply