Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म पुरस्कारों के प्रस्ताव को दी मंजूरी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और सिनेमा से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 और 2025 के फिल्म पुरस्कारों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित फिल्मों और कलाकारों को फिल्म पुरस्कार देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इन पुरस्कारों के जरिए उत्तराखंड के सिनेमा में योगदान देने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक और गढ़वाली संस्कृति को पहचान दिलाने वाले नरेंद्र सिंह नेगी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पांडे को यह सम्मान दिया जाएगा। दोनों को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply