Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में होगा मंथन

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि होने वाली बैठक में कई नामों को फाइनल भी कर दिया जाएगा। क्योंकि 21 जनवरी से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की नामाकंन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। वहीं 11 जनवरी को उत्तराखंड के पूर्व सीएम और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने भी कहा था कि कांग्रेस सात दिनों के अंदर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट फाइनल कर देंगी। कांग्रेस ने मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक की थी।
बता दें कि बीते दिनों हरीश रावत ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि पार्टी ने 45 नामों पर सहमति बना ली है। हालांकि उन्होंने इन 45 नामों में अपना जिक्र नहीं किया था। कांग्रेस में उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 500 से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है।